कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे एवं पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने शुक्रवार को कर्बला स्थित माचना घाट सहित अन्य विसर्जन स्थलों पर पहुंचकर मूर्ति विसर्जन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से विसर्जन स्थल पर की गई तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने प्रतिमाओं के सुरक्षित एवं सुगम आगमन-निर्गमन के साथ ही व्यवस्थित और सुरक्षित विसर्जन के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा। इस दौरान एसडीएम, सीएमओ, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।





