सेवा संकल्प अभियान के तहत 3 और 4 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत खाद्य विभाग द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा शेष बचे हितग्राहियों की ई केवाईसी अपडेशन का कार्य किया जाएगा। प्रत्येक शिविर के लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।
इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश तांडेकर ने बताया कि 3 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाए जाएंगे। जनपद पंचायत रीवा, सिरमौर, रायुपर कर्चुलियान, गंगेव, त्योंथर तथा जवा में जनपद पंचायत कार्यालयों में 3 अक्टूबर को शिविर लगेंगे। इसी तरह 4 अक्टूबर को नगर निगम रीवा, नगर परिषद सेमरिया, सिरमौर, बैकुण्ठपुर, गुढ़, मनगवां, डभौरा, त्योंथर, गोविंदगढ़ तथा नगर परिषद चाकघाट में शिविर लगाए जा रहे हैं।
इन शिविरों में खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, नापतौल विभाग तथा आइल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। विभाग की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र शिविर में दर्ज कर हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

