कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने शनिवार को बरघाट विकासखंड के जेवनारा स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रक्षेत्र में मत्स्य बीज उत्पादन एवं संवर्धन की स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से प्रक्षेत्र की व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।कलेक्टर ने प्रक्षेत्र में उपलब्ध सुविधाओं, मत्स्य बीज की स्थिति तथा प्रक्षेत्र के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने मत्स्यपालन से जुड़ी गतिविधियों एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी खेती-किसानी से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसानों को कृषि के साथ-साथ मत्स्यपालन एवं पशुपालन जैसी गतिविधियों को भी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि खेती के साथ सहायक गतिविधियों को जोड़कर किसान अपनी आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित कर सकते हैं।कलेक्टर ने किसानों को मत्स्यपालन एवं पशुपालन से संबंधित योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया।इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




