जिले में महात्मा गांधी एवं श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

उमरिया 2 अक्टूबर। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी जिले भर में मनाई गई। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय अपृश्यता निवारण एवं सदभावना शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत रहठा के मोहनी गांव में किया गया। इस अवसर पर समरसता सहयोग का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बांधवगढ़ श्री शिवनारायण सिंह ने कहा कि सभी लोग महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें। आज का दिन पूरे राष्ट्र में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यो का अनुसरण करना चाहिए। आजादी की लड़ाई मे ंइन दोनों महापुरूषों का बहुत बड़ा योगदान है।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता ने समरसता व सदभाव का संदेश दिया। उन्होंने समाज में प्रेम, सदभाव कायम रहें इसके लिए भेदभाव को मिटाने का संकल्प लिया था। हमें बापू के बताए रास्ते पर चलकर देश को उन्नतिशील देश बनानें में अपनी सहभागिता निभानी होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के संकल्प को आत्मसात कर अपने आस पास व शहर गांव, गली मोहल्ले मे साफ सफाई का कार्य करना चाहिए।

उन्होने कहा कि हमारे देश के युवाओं में बहुत प्रतिभा है जरूरत है कि निश्चित लक्ष्य लेकर उसे निखारा जाए। उन्होने युवाओं एवं विद्यार्थियों से आव्हान किया कि सभी मिलकर अपने देश को विश्व गुरू बनानें में सहभागी बनें।

इस अवसर पर अपने उदबोधन में श्री आसुतोष अग्रवाल ने कहा कि आज देश की आजादी के पुरोधा का जन्म दिन है। हमारे देश में शासन करने वाले अंग्रेजो ने फूट डालो और राज करो की नीति के तहत सामाजिक, वैमन्स्यता फैलाने का कार्य किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सबको साथ लेकर कृत संकल्पित होकर 2047 तक भारत को गौरवशाली राष्ट्र बनानें के लिए कार्य कर रहे है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संदेश है कि गरीब, युवा, किसान व महिला की प्रगति हो और देश समृध्दशाली बनें। कार्यक्रम मे ंश्री मिथिलेश पयासी ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों में लिखा है। महात्मा गंाधी जी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जनम जंयती है। बापू ने अहिंसा, सत्य का संदेश दिया।

उन्होने समाज मे ंएकता व भाईचारें का संदेश देकर जन जन को जोडने का कार्य किया। इससे पूर्व कार्यक्रम में सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग डा पूजा व्दिवेदी ने बताया कि राष्ट्रपिता जी के जन्म जयंती पर सदभावना शिविर में समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लाकर समरसता का संदेश दिया गया है।

जन जातीय कार्य विभाग के संयोजकत्व मे आयोजित कार्यक्रम में वृध्दजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर अंतर्राजातीय विवाह करने वालो को प्रोत्साहन राशि तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशास्त्रि दिए गए। कार्यक्रम में अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत हितग्राहियों को राहत राशि का वितरण किया गया बडी संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने क्षेत्रीय विधायक श्री शिवनारायण सिंह के जन्म दिवस पर भी उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में दीपक छत्तवानी, सरपंच शीलता बाई, श्रीमती राधा बाई सहित बडी संख्या में ग्रामीण जन तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत विधायक सहित जनप्रतिनिधियो व संभ्रांत जनों ने समरसता भोज में भाग लिया।