सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत नरसिंहपुर के विकासखंड चांवरपाठा के दूरस्थ जनजातीय गांव मर्रावन में कृषि विभाग ने ग्रामीणों और किसानों को हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और मिलेट्स जैसे विषयों पर सीधा संवाद हुआ।
उमरिया के पाली विकासखंड स्थित घुनघुटी क्षेत्र में प्रगतिशील कृषक समर्थ मिश्रा लगभग 100 एकड़ में सब्जी उगा रहे हैं। उनके फार्म से करेला, खीरा, लौकी, मिर्ची और टमाटर रीवा, सतना, जबलपुर और बिलासपुर तक भेजे जा रहे हैं।
कटनी जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के धान उपार्जन के लिए किसान 10 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं। भूमि, फसल और रकबे का सत्यापन एग्रीस्टेक डाटाबेस से होगा।