सेवा मेरा योगदान
अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए किया श्रमदान
‘ सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत बुधवार को जनपद पंचायत बैतूल की ग्राम पंचायत बडोरा में जल संरक्षण एवं जल संरचनाओं के संरक्षण की दिशा में कार्य किया गया। अभियान के अंतर्गत सांपना नदी के चक्रिय कुंड एवं माचना नदी के भदभदा स्टॉप डेम में कड़ी शटर का कार्य संपादित कराया गया।













