ग्राम कर्री निवासी श्रीमती गुड्डी बाई के पास लगभग 3 एकड़ कृषि भूमि थी, लेकिन पानी की कमी के कारण वह अपनी भूमि पर नियमित रूप से खेती नहीं कर पा रही थीं। सिंचाई के साधन उपलब्ध नहीं होने से उनकी कृषि भूमि का पूरा उपयोग नहीं हो पा रहा था।
श्रीमती गुड्डी बाई ने कृषि विभाग की नलकूप खनन योजना का लाभ लेकर अपने खेत में नलकूप खनन करवाया। नलकूप की सुविधा मिलने से अब उनके खेत में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो गया है। इससे वह अपनी लगभग 3 एकड़ भूमि पर खेती कर पा रही हैं। सिंचाई की सुविधा मिलने से कृषि कार्य आसान हुआ है तथा उन्हें खेती से बेहतर लाभ प्राप्त हो रहा है।
श्रीमती गुड्डी बाई ने बताया कि पानी की उपलब्धता उनके लिए खेती के क्षेत्र में बड़ी समस्या थी, लेकिन कृषि विभाग के सहयोग से अब यह समस्या दूर हो गई है। उन्होंने किसानों के हित में संचालित योजनाओं एवं कृषि क्षेत्र में मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।




