ग्राम बरमानिया निवासी श्री राम प्रकाश सिंह ने कृषि विभाग की सलाह पर अपने खेत की मृदा का परीक्षण करवाया। मृदा परीक्षण के माध्यम से खेत की मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त होने के बाद उन्होंने कृषि विभाग द्वारा दी गई सलाह के अनुसार खाद एवं बीज का उपयोग किया।

श्री राम प्रकाश सिंह ने बताया कि मृदा परीक्षण के बाद उन्हें अपने खेत के लिए आवश्यक खाद एवं बीज के चयन की सही जानकारी मिली। कृषि विभाग की सलाह के अनुसार खेती करने से उन्हें फसल उत्पादन में बेहतर परिणाम प्राप्त हुए और खेती से होने वाले लाभ में भी वृद्धि हुई।

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा है, जिसका उन्हें काफी लाभ मिला है। श्री राम प्रकाश सिंह ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं कृषि विभाग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।