उज्जैन 19 सितंबर। उत्तराखंड शासन के राज्यपाल एवं पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह ने शनिवार को ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन-पूजन का लाभ लिया।
श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री मुकेश सोनी ने राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह का स्वागत एवं सत्कार किया।
श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग देश-विदेश के श्रद्धालुओं एवं गणमान्य अतिथियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है।




