प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प तथा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसी क्रम में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, जिला दतिया द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से ग्राम भदेवरा निवासी श्रीमती बंदना दोहरे पत्नी श्री धरमेंद दोहरे को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 99 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। योजना से प्राप्त राशि का उपयोग श्रीमती बंदना दोहरे ने किराना दुकान स्थापित करने तथा आवश्यक सामग्री खरीदने में किया।
व्यवसाय प्रारंभ होने से पूर्व परिवार की आय सीमित थी और नियमित रोजगार का स्थायी साधन उपलब्ध नहीं था। आर्थिक सहायता मिलने के बाद उन्होंने किराना दुकान प्रारंभ की, जिससे ग्रामवासियों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने लगीं और श्रीमती बंदना दोहरे को नियमित आय का साधन प्राप्त हुआ। किराना व्यवसाय के सफल संचालन से उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
अब वे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में अधिक सक्षम हैं और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। श्रीमती बंदना दोहरे बताती हैं कि डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना उनके लिए स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है। योजना से मिले सहयोग ने उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया और आत्मनिर्भर बनने का विश्वास प्रदान किया।
श्रीमती बंदना दोहरे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, जिला दतिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से प्राप्त आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का आधार बनी है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत प्राप्त 99,000 की आर्थिक सहायता से श्रीमती बंदना दोहरे द्वारा स्थापित किराना दुकान आज उनके परिवार के लिए आय एवं स्वरोजगार का महत्वपूर्ण साधन बन रही है। यह कहानी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार, आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का प्रेरक उदाहरण है। सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया
