प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं के लिए स्वच्छ ईंधन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बनी है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है, जिससे परंपरागत ईंधन पर निर्भरता कम करने और रसोई में धुएं से राहत पाने में मदद मिली है।
दतिया के वार्ड नम्बर 17 निवासी महिला श्रीमती लक्ष्मी झा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताती हैं कि उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन से उनके घर में खाना बनाना पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हुआ है। पहले खाना बनाने के लिए लकड़ी और अन्य पारंपरिक ईंधन की व्यवस्था करनी पड़ती थी, जिससे समय और मेहनत अधिक लगती थी।
गैस कनेक्शन मिलने के बाद रसोई के काम में आसानी हुई और परिवार को स्वच्छ ईंधन का लाभ मिला। श्रीमती लक्ष्मी झा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि योजना ने उनके जैसे परिवारों की रसोई में सुविधा पहुंचाई है।
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नेतृत्व में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदेश में पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रह हे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को जमा राशि से मुक्त एलपीजी कनेक्शन के साथ निर्धारित सहायता तथा योजना के वर्तमान प्रावधानों के अनुसार पहली रिफिल और चूल्हे का लाभ भी दिया जाता है।
महिला श्रीमती लक्ष्मी झा के अनुभव से स्पष्ट होता है कि स्वच्छ ईंधन की सुविधा ने उनके दैनिक जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने में योगदान दिया है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से रसोई तक पहुंची गैस सुविधा महिलाओं के समय, श्रम और सुविधा से जुड़ा महत्वपूर्ण बदलाव है। सुश्री निहारिका मीना सहायक संचालक जनसम्पर्क दतिया

