जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत हरई के नर्मदा परिक्रमा पथ का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री रावेन्द्र पटेल एपीओ वरुणेंद्र सिंह एवं सहायक यंत्री महत्वाकांक्षी सिंह सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे
जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत हरई के ग्राम मिरिया में नर्मदा परिक्रमा पथ के पौध रोपण का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने नर्मदा परिक्रमा पथ के विकास संबंधी कार्यों के संबंध में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में तकनीकी अमले के साथ विभिन्न स्थलों का जायजा भी लिया।
उन्होंने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से भी संवाद किया।





