प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है। अपने सिर पर एक पक्की छत होना हर व्यक्ति का सपना होता है। स्वयं का पक्का मकान, जहां वह अपने परिजनों के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए पूरी जिन्दगी भर की पूंजी लगाने पर भी पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पाता।

रायसेन जिले के सुल्तानपुर निवासी श्री अमर सिंह भी उन हितग्राहियों में शामिल हैं जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। हितग्राही अमर सिंह कहते हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके पक्के घर के सपने को साकार किया है। अब वह अपने परिवार के साथ बिना किसी परेशानी के प्रधानमंत्री आवास में रह रहे हैं।

पुराने दिनों को याद कर अमर सिंह बताते हैं कि कच्चे घर में बारिश के मौसम में रहने में बहुत परेशानी होती थी। छत से पानी टपकने के साथ ही सांप, बिच्छू आदि जहरीले जीवों का घर में घुस जाने का डर हमेशा बना रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमें इन सब चिंताओं से मुक्त कर दिया है।

श्री अमर सिंह ने पक्के आवास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया हैं।