“ सेवा संकल्प अभियान ” एवं 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के तहत जिला आयुष विभाग द्वारा पिपरिया कला में ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ थीम पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा ग्राम सकरी में 17-18 सितंबर को दो दिवसीय योग एवं ध्यान सत्र आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत “ आयुर्वेद प्रतिबद्धता ” दिलाकर की गई। इसमें उपस्थित लोगों ने दैनिक जीवन में आयुर्वेद को अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक योगाभ्यास कराए गए और योग एवं ध्यान के महत्व की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में शासकीय आयुर्वेद औषधालय पावला एवं भुवारा के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, विद्यालय के शिक्षक, योग प्रशिक्षक एवं योग सहायक मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और स्टाफ सहित कुल 204 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।