मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में तीरंदाजी के रिकर्व मिक्‍स्‍ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर श्री धीरज बोम्मादेवरा और सुश्री कुमकुम अनिल मोहोद को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि देश के प्रतिभावान खिलाड़ियों के अथक परिश्रम, समर्पण और शानदार प्रदर्शन से सभी भारतवासी गौरवान्वित हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि देश के युवाओं को विभिन्न खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।