सतना जिले के विकासखंड सोहावल की ग्राम पंचायत पैकौरी निवासी कुलदीप शर्मा ने आचार्य विद्यासागर गोसंवर्धन योजना का लाभ लेकर पशुपालन को स्वरोजगार का माध्यम बनाया है। योजना के तहत उन्होंने 10 भैंसों की डेयरी इकाई स्थापित की है। कुलदीप शर्मा की इकाई की कुल लागत 8 लाख 40 हजार रुपये है।

योजना के अंतर्गत उन्हें 1 लाख 50 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जबकि शेष राशि के लिए बैंक ऋण लिया गया, जिस पर 7 प्रतिशत ब्याज दर है। डेयरी इकाई के संचालन से कुलदीप शर्मा को दूध उत्पादन के माध्यम से नियमित आय का साधन मिला है। पशुपालन व्यवसाय ने उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।

कुलदीप शर्मा बताते हैं कि आचार्य विद्यासागर गोसंवर्धन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके पशुपालन व्यवसाय को शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पशुपालन के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने में सहायक हैं। कुलदीप ने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।