भारत की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा विकसित भारत @2047 के संकल्प में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित किए जा रहे विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर तैयारियां एवं जन जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में माय भारत, उत्तर प्रदेश के राज्य निदेशक श्री गोपेश पांडे एवं सहायक निदेशक श्री संजीव सिंह द्वारा माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश से भेंट की गई। इस दौरान अधिकारियों ने माननीय राज्यपाल को VBYLD-2027 के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा प्रदेश के युवाओं की आधिकारिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया।
भेंट के दौरान प्रदेश के युवाओं को VBYLD-2027 के विभिन्न चरणों एवं ट्रैक से जोड़ने, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा जिला स्तर तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
VBYLD-2027 का राष्ट्रीय कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपने विचार, नवाचार, प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए विशेष अवसर—‘Ganga Growth Belt’
VBYLD-2027 के Viksit Bharat Challenge Track में उत्तर प्रदेश और बिहार को “Ganga Growth Belt” के अंतर्गत रखा गया है। इस क्षेत्र का प्रमुख विषय “Demographic Dividend & Human Capital Development” है।
इस क्रम में युवाओं के सामने यह महत्वपूर्ण प्रश्न रखा गया है—
यह विषय उत्तर प्रदेश के युवाओं को मानव पूंजी, कौशल, रोजगार, नवाचार एवं युवा नेतृत्व सहित राज्य की विकास प्राथमिकताओं से जुड़े नए एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगा।
छह प्रमुख ट्रैक में युवाओं को मिलेगा अवसर
VBYLD-2027 के अंतर्गत युवाओं की प्रतिभा एवं सोच को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए छह प्रमुख ट्रैक निर्धारित किए गए हैं—
विकसित भारत चैलेंज ट्रैक
सांस्कृतिक ट्रैक
इन ट्रैक के माध्यम से युवाओं को विचार, संस्कृति, डिजाइन, तकनीकी, उद्यमिता एवं लोकतांत्रिक नेतृत्व के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक होगी चयन प्रक्रिया
Viksit Bharat Challenge Track के अंतर्गत चयन प्रक्रिया पांच चरणों में होगी। Viksit Bharat Quiz 17 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक MY Bharat पोर्टल पर आयोजित की जा रही है। इसके बाद Essay Challenge, District Championship, State VBYLD तथा National VBYLD के चरण होंगे।
प्रत्येक जिले से शीर्ष दो प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार विशेषज्ञों, केंद्रीय सचिवों एवं केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे तथा अंतिम रूप से चयनित प्रतिभागियों को माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
प्रदेश के युवाओं से अधिकाधिक भागीदारी की अपील
माय भारत, उत्तर प्रदेश द्वारा VBYLD-2027 को जमीनी स्तर से राष्ट्रीय नेतृत्व तक युवाओं को जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। जिला स्तर पर जिला प्रशासन, माय भारत, NSS, नेहरू युवा केंद्र, विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, कौशल, संस्कृति एवं युवा कल्याण विभाग सहित विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
राज्य निदेशक श्री गोपेश पांडे एवं सहायक निदेशक श्री संजीव सिंह ने प्रदेश के सभी पात्र युवाओं से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अवसर में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अपने विचार, प्रतिभा, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।
“युवा शक्ति से जनभागीदारी — विकसित भारत की ओर युवा नेतृत्व।”
पंजीकरण एवं कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियां माय भारत पोर्टल के माध्यम से संचालित की जाएंगी
राज्य कार्यालय, उत्तर प्रदेश
लखनऊ







