शिक्षक दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत ज्ञान दर्शन स्कूल लिंगा (पिपरिया) में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद करेली के तत्वाधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर पौधारोपण के माध्यम से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं संस्कारों के संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कहा गया कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, मातृभूमि के प्रति कर्तव्य और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।