मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संचालित “माटी गणेश, सिद्ध गणेश” अभियान के अंतर्गत मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने एवं पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर मुरैना-श्योपुर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, चंबल कमिश्नर श्री सुरेश कुमार, कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़, जिला पंचायत सीईओ श्री कमलेश कुमार भार्गव एवं नगर निगम कमिश्नर श्री सत्येंद्र सिंह धाकरे ने मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाकर पूजन किया तथा जिलेवासियों से पर्यावरण हितैषी मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की स्थापना करने की अपील की।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर एवं प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री हरेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य उपस्थित रहे।