शासन की योजनाओं की मदद से मंदसौर जिले में बड़ी संख्या में लोगों के जीवन में बदलाव आया है इनमें से एक भानपुरा के रहने वाले अनिल बंबोरिया भी है जो पहले बैंक की नौकरी करते थे जिससे अल्प आय प्राप्त होती थी फिर शासन की योजना की मदद से उन्होंने पान की आधुनिक तरीके से खेती शुरू की वे अबअच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं

भानपुरा के अनिल बंबोरिया पहले बैंक मैं जॉब करते थे जिसमें प्रतिमा उन्हें थोड़ी सी सैलरी मिलती थी जिस घर का गुजारा मुश्किल था अनिल का परिवार परंपरागत रूप से पान की खेती करता आया है अपनी अल्प आय से परेशान अनिल ने अपने परंपरागत पान की खेती को बृहद स्तर पर करने की सोची अध्ययन के पश्चात उन्हें पता चला कि पाली हाउस में पान की खेती उत्तम तरीके से की जा सकती है जिससे अधिक आमदनी भी प्राप्त होती है परंतु उनके पास पैसा नहीं था जिससे कि पाली हाउस बनाया जा सके तब राज्य शासन के उद्यानिकी विभाग के अधिकारी से मुलाकात होने पर उन्हें उद्यानिकी विभाग की हितग्राही मूलक योजना का पता चला जिसमें 50% सब्सिडी प्राप्त होती है उत्साहित अनिल ने अपना आवेदन जमा किया उनका प्रकरण स्वीकृत हो गया उन्हें 2.67 लख रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई इतनी ही राशि उनके द्वारा हितग्राही अंशदान के रूप में मिलाई गई लगभग साढे 5 लख रुपए में उन्होंने वर्ष 2021-22 में अपना पाली हाउस तैयार किया और पान की खेती शुरू की प्रथम वर्ष में ही उन्हें बेहतर आय प्राप्त हुई शुरुआती 2 वर्षों की आय से उत्साहित होकर अनिल ने पुनः शासन की योजना से एक और पाली हाउस तैयार कर लिया है पहले पनवाड़ी मात्र एक से डेढ़ वर्ष में ही नष्ट हो जाती थी परंतु पाली हाउस में पनवाड़ी 15 से 20 वर्ष तक नष्ट नहीं होती है उनका उत्पादन भी डेढ़ गुना तक बढ़ गया है अनिल कहते हैं कि परंपरागत पनवाड़ी में आंधी तूफान वर्षा अथवा गर्मी से बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता था वर्षा के कारण जड़ों में बीमारी लग जाती थी जड गल जाती थी सर्दियों में पत्ते जल जाते थे इससे फायदा कम नुकसान ज्यादा होता था लेकिन अब पनवाड़ी पाली हाउस में होने के कारण उनके पान की फसल सभी नुकसानों से बच रही है

अनिल बंबोरिया ने यह भी बताया कि जिले में एक्सप्रेस वे 8 लेन के निर्माण से भी उनको फायदा हुआ है वह अपने पान दिल्ली मंडी भेजते हैं पहले एक्सप्रेस वे नहीं बनने के कारण पान की फसल दिल्ली मंडी पहुंचने में अनावश्यक देरी होती थी जिससे आर्थिक नुकसान होता था परंतु अब एक्सप्रेस वे बन जाने के कारण दूसरे ही दिन उनकी पान की फसल दिल्ली मंडी पहुंच जाती है जिसे फसल खराब भी नहीं होती है और भाव भी अच्छा मिलता है अनिल बंबोरिया की पान की खेती की सफलता को देखकर अनिल से प्रेरणा लेकर आसपास के और 30 से 40 किसान पान की खेती के लिए आगे आए हैं भानपुरा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के दौरान किसान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह सेमिले तथा अपनी पाली हाउस में पान की खेती के मंशा जताई कलेक्टर ने कहा कि किसानों को प्रत्येक संभव सहयोग किया जाएगा किसानो की मांग पर पान कृषकों का क्लस्टर बनाने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए हैं l अनिल ने कहा कि प्रत्येक कृषक को पान की खेती पाली हाउस में ही करना चाहिए जिससे उन्हें अधिक फायदा मिलेगा अनिल ने कहा की अब उनका जीवन समृद्धि की और अग्रसर हो चला है इसमें शासन की योजना का बड़ा योगदान है इसके लिए अनिल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद देते हैं l