प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान- 2026 के अंतर्गत आज वार्ड क्रमांक- 7 में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में वार्ड स्थित पार्क में स्वच्छता श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त अभियान एवं “ एक पेड़ माँ के नाम ” के तहत पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के परामर्शदाता श्री विनोद तिवारी, श्रीमती तृप्ति ठाकुर, श्रीमती लता नागले एवं श्री आशीष साहू का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान पंचरत्न नवांकुर संस्था एवं प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने पार्क परिसर में स्वच्छता श्रमदान करते हुए प्लास्टिक सहित अन्य कचरे को एकत्र किया। साथ ही नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए जागरूक किया गया।
इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “ एक पेड़ माँ के नाम ” अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधे के संरक्षण एवं उसकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर समाजसेवी श्रीमती अलका शुक्ला, श्री शैलेंद्र उजवने, श्रीमती कोशिमा रजक, सुश्री आमीन, मोहम्मद इस्माइल सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जन अभियान परिषद से जुड़े एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के विद्यार्थी चितेश डेहरिया, आयशा लोधी, अमित बारखानिया, शीतल, ऋचा, रोशनी, दीपक, टिवंकल, मोहिनी, अमित बरखानिया, जितेश डेहरिया, शीतल श्रीवास, चित्रांशी निर्मलकर, मोहम्मद कलीम सहित अन्य विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं संस्था के सदस्य उपस्थित रहे और स्वच्छता श्रमदान एवं पौधारोपण में योगदान दिया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।




