सफलता की कहानी
सम्मान निधि की सौगात: जनकपुर निवासी किशोरी के जीवन में आया आर्थिक संबल और संतोष
सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत 'सेवा की कहानी' श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं सागर के ग्राम जनकपुर के निवासी श्री किशोरी की। खेती-किसानी और दैनिक जीवन की छोटी-बड़ी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में कभी उन्हें जिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, शासन की योजनाओं ने उसे पूरी तरह बदल दिया है।











