नरसिंहपुर / कृषि
नरसिंहपुर: जनजातीय गांव मर्रावन में कृषि विभाग का संवाद, प्राकृतिक खेती और जल संरक्षण पर जोर
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत नरसिंहपुर के विकासखंड चांवरपाठा के दूरस्थ जनजातीय गांव मर्रावन में कृषि विभाग ने ग्रामीणों और किसानों को हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और मिलेट्स जैसे विषयों पर सीधा संवाद हुआ।








